फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हाईवे किनारे खड़े भारी वाहन बन रहे जानलेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर-काठगोदाम और मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहन लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। इसके चलते कई लोग जान गंवा चुके हैं। चालक अक्सर ट्रक, कैंटर और अन्य भारी वाहन सड़क किनारे खड़े कर आराम करने या ढाबों पर भोजन करने चले जाते हैं। इससे हाईवे पर हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह टांडा-बाजपुर मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे ने इस समस्या को फिर उजागर कर दिया। जिम कॉर्बेट पार्क घूमने जा रहे दिल्ली की एक कंपनी के कर्मचारियों की कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में कार्तिक, नीरज, गुलबुद्दीन और अभिषेक अग्निहोत्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विशाल अग्निहोत्री, कमल प्रजापति और जतिन राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे घंटों तक भारी वाहन खड़े रहते हैं। विशेषकर रात और सुबह के समय ऐसे वाहन समय रहते दिखाई नहीं देते, जिससे तेज रफ्तार वाहन उनसे टकरा जाते हैं। लोगों ने हाईवे पर नियमित अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को हटाने और नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क किनारे भारी वाहन खड़ा करना यातायात नियमों के खिलाफ है। ऐसे वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - अनुराग सिंह, एएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें