फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मेड़ विवाद में घर में घुसकर दंपती समेत तीन पर हमला, छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। ग्राम चकखरदिया में खेत की मेड़ को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव चकखरदिया निवासी ताहिर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सात जुलाई को उसके पिता भूरा का खेत की मेड़ काटने को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी रंजिश में तस्वीर हसन और जयबुल ने उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज की। उसने विरोध किया तो मारपीट कर दी। कुछ देर बाद तस्वीर हसन, जयबुल, रहमत अली, आरिफ, अतीक और अफसर लाठी-डंडों व लोहे के सरियों से लैस होकर उसके घर में घुस आए और हमला कर दिया।
आरोप है कि लोहे का सरिया लगने से ताहिर का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पत्नी संजीदा और मां मुश्तरी को भी मारपीट में चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना टांडा पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ टांडा पीपी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें