फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलेभर में दो दिन से हो रही भारी बारिश से धान की फसल पूरी चौपट हो गई है। वहीं, बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह चौपट पड़ी है। जलभराब से लोगों का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

शाहबाद में किसानों की मेहनत पर एक बार फिर से कुदरत ने पानी फेर दिया है। खेतों में पानी के सिवाय कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। बारिश धान, आलू और लाई के किसानों के लिए मुसीबत बनकर साबित हुई है। झमाझम बारिश से खेतों में कटी पड़ी धान की फसल में पानी भर गया। जबकि तेज हवा चलने के कारण धान की खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई है। क्षेत्र के किसान फिलहाल बारिश के बाद से और अपने खेतों की हालत को देखकर तनावपूर्ण स्थिति में है। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
मिलक खानम दो दिन से लगातार हो रही बरसात से फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इस समय क्षेत्र में धान की फसल व उड़द की फसल पककर तैयार है। लेकिन रविवार दोपहर से बे मौसम बरसात शुरू हो गई जो कि सोमवार शाम तक भी लगातार जारी है। जिससे खेतों में पानी भर गया व फसलें पानी में डूब गई हैं। और फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई हैं। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसलों के नुकसान से किसानों में परेशानी बढ़ गई है। वहीं तेज हवा के कारण सड़कों पर पेड़ उखड़ कर गिर गए। जिससे आवागमन भी बाधित रहा। बारिश से नगर में जगह जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन

दढ़ियाल में भी जिला सहकारी बैंक और किसान सेवा सहकारी समिति परिसर सहित नगर की मुख्य सड़कें और गलियां पूरे दिन जलमग्न रहने से लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। रविवार दोपहर शुरू हुई बारिश सोमवार को भी लगातार जारी रही । इससे नगर की अधिकांश सड़कें और गालियां जलमग्न रहीं । टांडा - बाजपुर मार्ग से फत्तावाला को जाने वाले मुख्य मार्ग की नाले की पुलिया चोक होने से नाले का पानी सड़क पर आ गया । जिससे मार्ग पर डेढ़ से दो फिट तक पानी भर गया । मार्ग से सटे जिला सहकारी बैंक और किसान सेवा सहकारी समिति परिसर सहित धर्मसिंह के घर में भी नाले का पानी भर गया । बारिश से उफनाये नाले के पानी से इंदिरा कालोनी की गलियां भी जलमग्न हो गईं यहां भी कई घरों में नाले का पानी प्रवेश कर गया । इसके अलावा साप्ताहिक बाजार को जाने वाले सभी रास्तों ,मौहल्ला पड़ाव ,सैनी मौहल्ला ,ऊपरवाला मौहल्ला ,भरतपुर मौहल्ला ,होली चौक आदि जगहों पर सड़कें और गलियां पूरे दिन बारिश के पानी से भरी रहीं । लोगों को जरूरत का सामान लेने बाहर निकलने पर जलभराव के चलते काफी दिक्कत उठानी पड़ी।
सैफनी में तेज हवा के साथ रविवार को हुई झमाझम बारिश से क्षेत्र के किसानों की धान की फसल पानी में डूब गईद्य जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है इसके अलावा बाजरा और गन्ने की भी फसल गिर गई है। जबकि खेतों में बुवाई की गई सरसों और आलू की फसल को नुकसान है, इससे किसान चिंतित हैं। रविवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ले ली तो झमाझम बारिश शुरू हो गईद्य रविवार दोपहर से शुरू वहीं तेज हवा के साथ बारिश रुक रुक कर होती रही। वहीं रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। ऐसे में खेतों में काफी पानी जमा हो गया। खेतों में कटी धान और उड़द की फसल जगमग हो गईद्य वही धान और गन्ने व सरसों की खड़ी फसल गिर गई है। यही हाल खेतों में पानी जमा होने से आलू की बुवाई का है जो नष्ट होने की आशंका है। किसानों किसानों का कहना है कि इस समय हो रही थी मौसम बारिश खेतों में तैयार धान की फसल को भारी नुकसान है सबसे ज्यादा खेत में धान की कटी पड़ी फसलों में है जोकि पूरी तरह से खराब हो जाएगी। किसानों ने नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। बारिश पड़ने का सिलसिला सोमवार दोपहर के बाद भी जारी रहा जिससे किसान फसल को लेकर घरों में चिंतित बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें