फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट के आरोप में चार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला पंचायत सदस्य एवं जल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुस्तफा हुसैन की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी प्रिंस कुमार से मारपीट करने के आरोप में सिविल लाइंस पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रिंस कुमार ने अज्ञात लोगों पर उनकी बाइक छीनने का प्रयास करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में पुलिसकर्मी प्रिंस कुमार ने आरोप लगाया था कि 15 अक्तूबर की रात्रि करीब 10 बजे ड्यूटी के बाद खाना खाने जा रहे थे। तभी सिविल लाइन क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने बंद ढाबे पर मौजूद चार-पांच अज्ञात युवकों ने पहले उनकी मोटरसाइकिल छीनने की कोशिश की। विरोध किया गया तो युवकों ने जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी आंख व सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। कांस्टेबल प्रिंस कुमार एक वर्ष से मुस्तफा हुसैन की सुरक्षा में लगे हुए हैं। मुस्तफा हुसैन पूर्व सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के करीबी हैं। साथ ही सपा सिविल लाइंस इंस्पेक्टर लव सिरोही ने बताया कि प्रिंस कुमार की तहरीर के आधार पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें