रामपुर। डूंगरपुर प्रकरण के दो मामलों में सपा नेता आजम खां के अधिवक्ता द्वारा कोर्ट में प्रति आपत्ति दाखिल की गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई चार अप्रैल को होगी।
साल 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने आजम खां और कुछ सपाईयों पर ये आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए थे कि आजम खां के इशारे पर उनके साथ मारपीट, लूटपाट कर उनके मकानों को ध्वस्त कर दिया गया था। जिसमें आजम खां समेत कई सपाई आरोपी हैं। इस मामले में गंज थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसमें सभी मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट सेशन ट्रायल में चल रही है। बुधवार को आजम खां के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में प्रति आपत्ति दाखिल की गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई चार अप्रैल को होगी।