फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के मामले में सात फरवरी को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पैनकार्ड और दो पासपोर्ट के मामले में शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई थी। लेकिन, कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन के चलते गवाही नहीं हो सकी। अब अगली सुनवाई सात फरवरी को होगी।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट और दो पैनकार्ड के आरोप में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें दो पासपोर्ट के मामले में सिर्फ अब्दुल्ला आजम, जबकि दो पैनकार्ड के मामले में सपा सांसद आजम खां और अब्दुल्ला आजम दोनों को आरोपी बनाया गया था। इसके साथ ही आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें सपा सांसद आजम खां, उनकी पत्नी व शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम तीनों को आरोपी बनाया गया था।
ये मामले एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रहे हैं। इसमें शुक्रवार को तारीख निर्धारित थी। वादी आकाश सक्सेना के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार इन दिनों कोर्ट में गवाहों की पेशी नहीं हो रही है। अब इस मामले में अगली सुनवाई सात फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें