समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड व दो पासपोर्ट मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। अदालत ने गुरुवार को भी सुनवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के मामलों में गुरुवार को भी कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी। बुधवार को सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि अब्दुल्ला आजम का एक जन्म प्रमाणपत्र रामपुर नगर पालिका से बनवाया गया है तो दूसरा लखनऊ से।
इसके अलावा अब्दुल्ला आजम के पास दो पासपोर्ट होने का भी आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और कोर्ट में आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही है। इस मामले में मंगलवार और बुधवार को सुनवाई हुई।
विज्ञापन
बुधवार को अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड व दो पासपोर्ट मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने गुरुवार को भी सुनवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सैनी ने बताया कि अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले में गुरुवार को भी कोर्ट में सुनवाई होगी।