डेंगू-मलेरिया और डायरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को करेगा जागरूक
रामपुर। जिले में डेंगू, मलेरिया, डायरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसरत शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीमें गांव-गांव में जाकर डेंगू, मलेरिया और डायरिया के प्रति जागरुकता एवं बचाव के बारे में जानकारी देगा। इसके लिए अभियान शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही अति संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए गांवों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष निगरानी रखी जाएगी।
गर्मी शुरू होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छरों का प्रकोप होने के कारण डेंगू, मलेरिया और मच्छर जनित रोगों का प्रकोप बढ़ जाता है। इसको लेकर ही स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। इस दौरान जिले के अतिसंवेदनशील गांव का निरीक्षण कर उनमें साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए मलेरिया निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है, जो गांव में जाकर टीम के साथ लार्वा की तलाश कर रहे हैं और लोगों को डेंगू मलेरिया के बचाव की जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक माह का विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें टीमें गांव-गांव जाकर डेंगू, मलेरिया और डायरिया के प्रति जागरुकता और बचाव के बारे में जानकारी देंगे।
- जिले में टीमें गांव-गांव जाकर डेंगू, मलेरिया और डायरिया के प्रति जागरुकता और बचाव के बारे में जानकारी देंगी।
- पंकज द्विवेदी, जिला मलेरिया अधिकारी