फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल वरुण राठी का अधिकारी के पद पर चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बरेली पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल वरुण राठी का चयन क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के पद पर हुआ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा पास की है। वरुण का तबादला मार्च महीने में बरेली के लिए हुआ है। उनका परिवार अब भी रामपुर पुलिस लाइन में रहता है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिजनौर के थाना नगीना देहात के गांव अल्लाहेड़ी के रहने वाले वरुण राठी का चयन यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर 2005 में हुआ था। उनकी ट्रेनिंग भी रामपुर पुलिस लाइन में हुई थी तैनाती भी यही रही। 2020 में उनको पदोन्नति देकर हेड कांस्टेबल बना दिया गया था। कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति मिलने के बाद भी वरुण राठी संतुष्ट नहीं हुए। वो कुछ बेहतर करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने नौकरी करते हुए 2010 में बीए की पढ़ाई पूरी की। 2012 में उन्होंने एमए की परीक्षा पास की। यूपीपीसीएस की परीक्षा में भी हुए वो कई बार शामिल हुए। यूपीपीसीएस की मुख्य परीक्षा भी उन्होंने पास की और साक्षात्कार तक पहुंचे, लेकिन उनका चयन नहीं हो सका। यूपीपीसीएस की परीक्षा के लिए अभी भी वो प्रयासरत हैं। राठी ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 2018 में आयोजित क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के पद के लिए परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें वो शामिल हुए थे। इस परीक्षा का अंतिम परिणाम चार जून को जारी किया गया, जिसमें उनका चयन क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के पद पर हुआ है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के साथ-साथ रामपुर पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) रकम सिंह को दिया है। उन्होंने बताया कि रकम सिंह ने उनको काफी प्रोत्साहित किया है। उनकी प्रेरणा की बदौलत ही उन्हें यह सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें