फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीगुरु तेग बहादुर जी महाराज के शहीदी पर्व पर निकला नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के शहीदी दिवस के मौके पर निकले नगर कीर्तन में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के दीदार को लोग उमड़ पड़े। रागी जत्थों ने सबद कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। स्कूली बच्चों ने पीटी प्रदर्शन और युवाओं ने गतका पार्टी ने हैरतंगेज प्रदर्शन किया। जो बोले सो निहाल सत श्री आकाल और वाहे गुरु का खालसा वाहे गुरु की फतह से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

गुरुद्वारा संतभाई जी बाबा में श्रीगुरु तेग बहादुर जी महाराज का शहीदी पर्व मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा संतभाई जी बाबा और सिंह सेवक जत्थे की ओर से निकाला गया नगर कीर्तन गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर बी पी कॉलोनी, श्री गुरु गोविंद सिंह पार्क होता हुआ इंदरजीत सिंह चिटकारा वाली गली से होता हुआ मंदिर वाली गली होता हुआ रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां सेपुराना बस अड्डा, गन्ना सोसायटी, राधा रोड होता हुआ गुरु नानक दरबार रोड से वापिस गुरुद्वारा पहुंचा। गुरुद्वारे के प्रधान दर्शन सिंह खुराना ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी पर्व पर 6 दिसंबर को गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में श्री अखंड पाठ साहिब जी की आरंभता होगी। जिसकी समाप्ति आठ दिसंबर को होगी तथा इसी दिन विशेष समागम का आयोजन भी होगा। जिसमें बाहर से आए रागी जत्था, डाढी जत्था द्वारा शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें