फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर नहीं शुरू हुई कोरोना की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना के नए स्वरूप के मिलने के बाद शासन अलर्ट मोड में है। विदेश से आने वालों पर नजर रखने के साथ ही रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के निर्देश दिए गए हैं, मगर रामपुर के रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर अब तक जांच की कोई सुविधा नहीं है। आने वाले यात्री बिना जांच के ही आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना का नया स्वरूप तेजी से बढ़ रहा है अब तक दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में इसका प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, भारत में भी विदेश से आने जाने वाले में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश भी दिए हैं, लेकिन रविवार को रामपुर रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच के लिए केंद्र नहीं बना है। आने वाले यात्री बिना रोक-टोक आ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें