सैदनगर (रामपुर)। पंचायत ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए युवक और युवती के बीच निकाह कराए जाने का फैसला सुनाया। पंचों के आदेश पर काजी को बुलाकर सोमवार की देर रात में दोनों का निकाह करा दिया गया। यह मामला गांव में चर्चा का विषय बन गया है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में स्वार क्षेत्र का एक युवक अपने भाई की साली से मिलने उसके घर आया था। सोमवार की रात किसी समय परिजनों ने युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद युवती के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। युवती के परिजनों ने युवक को कमरे में बंद कर दिया। युवती के परिजनों ने युवक को काफी खरी खोटी सुनाई। युवक के पकड़े जाने की सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में काफी देर तक विवाद होता रहा। मामले के तूल पकड़ते ही रात में पंचायत बुलाई गई। पंचों ने दोनों का निकाह कराए जाने का फैसला सुनाया। पंचायत के फैसले के बाद काजी को बुलाकर देर रात में ही दोनों का निकाह करा दिया गया।