फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से हुई बच्ची की मौत

Sat, 24 Sep 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिलासपुर/केमरी रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बुखार से पीड़ित चार वर्ष की एक बच्ची की अस्पताल जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। बच्ची की मौत से पूरे घर मेें कोहराम मच गया है। 
 
   केमरी थाने के गांव खानपुर निवासी नेतराम गंगवार की चार वर्षीय पुत्री माधवी गंगवार को दस दिन पूर्व बुखार आ गया था। परिजनों ने उसका उपचार पहले स्थानीय स्तर पर कराया, मगर फायदा न होने पर परिजन रुद्रपुर के एक अस्पताल ले गए। चार दिन पूर्व चिकित्सकों ने उसे बरेली के एक अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

   
शुक्रवार की सुबह चिकित्सकों ने उसे कहीं और ले जाकर उपचार करने की सलाह दी थी। परिजन उसे मुरादाबाद ले   जा रहे थे कि बालिका ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने घर लाकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें