फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिडडे मील के भोजन में बच्चों को परोसी कीड़े वाली दाल, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मिड-डे- मील के भोजन में संस्था ने बच्चों को कीड़े वाली दाल परोस दी। इसको लेकर बच्चों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने संस्था पर घटिया गुणवत्ता वाला भोजन परोसने और कच्चे चावल खिलाने का भी आरोप लगाया। वहीं, इस संबंध में जब कालेज के प्रधानाचार्य से बात की तो वे बोले कि अक्सर ऐसा ही भोजन बच्चों के लिए आ जाता है। कई बार तो वह खुद भोजन वापस करा चुके हैं और बृहस्पतिवार को भी बच्चों का खराब भोजन वापस किया, तो बच्चों को समोसे मंगवाकर खिलवाए।
विज्ञापन

मामला हीरा इंटर कालेज मेहंदीपुर मिलक है। गांव स्थित कालेज में कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं भी संचालित होती हैं। लिहाजा, तीनों कक्षाओं के बच्चों को सरकार के निर्देशानुसार मिड-डे- मील दिया जाता है। बृहस्पतिवार को कालेज में 75 बच्चे उपस्थित थे, जिन्हें मिड-डे मील दिया गया। संस्था के कर्मचारी जब मिड-डे- मील लेकर आए, तो उसमें दाल और चावल थे। बच्चों को जब मिड-डे- मील परोसा गया, तो दाल में कीड़े निकले। हालात यह थे कि जिस बर्तन में दाल लाई गई थी, उसमें भी कीड़े अलग ही नजर आ रहे थे, जिस पर बच्चों ने हंगामा खड़ा कर दिया। माजरा देख विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने भोजन वापस कर दिया। उन्होंने अपने पास से बच्चों को समोसे मंगवाकर खिलाए, लेकिन खराब भोजन की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी। इस मामले को लेकर जब प्रधानाचार्य ने बात की तो उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से अक्सर ऐसा ही भोजन लेकर आया जाता है। कभी दाल में सिर्फ पानी होता है, तो कभी सब्जी खराब होती है। बृहस्पतिवार को भी कीड़े वाला भोजन परोसा गया, तो हमने भोजन वापस कर दिया और बच्चों को समोसे खिला दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें