रामपुर। शहर में शनिवार को भी गणेश महोत्सव की धूम रही। भजन संध्या में श्रद्धालु देर तक श्रीगणेश की भक्ति में खोकर डांडिया और गरबा पर थिरकते रहे। पूजा पंडालों में दिनभर धूम मची रही।इस दौरान जब कलाकार ने सजा दो घर को गुलशन सा,मेरे गणपति आए हैं पेश किया तो माहौल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा।
सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजा पंडालों में पहुंचना शुरु कर दिया था। मराठा एसोसिएशन एवं श्री गणेश मराठा मंडल की ओर से मिस्टन गंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में चल रहे महोत्सव में सुबह को विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। शाम को भजन संध्या हुई। जिसमें गायक कलाकार सुनील कौशिक ने भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। श्रद्धालु डांडिया और गरबा पर देर तक थिरकते रहे। अध्यक्ष अन्ना मराठा, विनोद रस्तोगी, चंद्र प्रकाश रस्तोगी, संजय मराठा, सूरज मराठा, दिनकर मराठा, सोमनाथ मराठा, नत्थू मराठा, अनूप सक्सेना,राजू मराठा, अशेष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। पुराना गंज स्थित श्री हरिहर मंदिर में गणेश महोत्सव की धूम रही। सुबह को विधि विधान से पूजा अर्चना हुई। शाम को हुई भजन संध्या में स्थानीय गायक कलाकारों में भजन प्रस्तुत किए तो श्रद्घालु लंबोदर की भक्ति में खोकर नृत्य करने लगे। गौरव गुप्ता, आशीष अग्रवाल, रजत गुप्ता, बाबी देवल, आलोक देवल, रोहित रस्तोगी, अश्विनी त्यागी, तनुज गुप्ता, अंकुर शर्मा, सचिन ठाकुर, अमन गुप्ता, प्रिंस कौशिक आदि मौजूद रहे। चादर वाला बाग स्थित शिव मंदिर में भी गणेश महोत्सव की धूम रही। इस दौरान तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। रस्तोगी महिला समाज की ओर से मनाए जा रहे गणेश महोत्सव में महिलाएं देर तक डांडिया पर थिरकती रहीं। सारिका, एकता,बबीता, अमिता, वंशिका, शिखा दीप, ज्योति, बाला, पूनम, चंद्रलेखा आदि मौजूद रहे।