फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

605 परिषदीय स्कूलों के बच्चे कुर्सी मेज पर बैठकर करेंगे शिक्षा ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अल्पसंख्यक बहुल गांवों में परिषदीय स्कूूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब कड़ाके की सर्दी और भीषण गर्मी में फर्श पर नहीं बैठना पड़ेगा। अब ये बच्चे कुर्सी पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करेंगे। इन बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। जिलेभर के 605 अल्पसंख्यक बहुल गांवों के परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना केे अंतर्गत 28 करोड़ की लागत से फर्नीचर बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने पर उनमें शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों के लिए सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अभी भी अधिकांश परिषदीय स्कूलों में बच्चे फर्श पर बैठकर कड़ाके की सर्दी और भीषण गर्मी में बैठकर शिक्षा ग्रहण करते हैं। सरकार द्वारा स्कूलों का कायापलट कराया जा रहा है। वहीं, सरकार बच्चों को मिड्-डे-मील, ड्रेस, जूते-मौजे, स्वेटर दिलाने के बाद अब उनके बैठने की के लिए फर्नीचर मुहैया कराने जा रही है। 473 प्राथमिक और 132 पूर्व माध्यमिक स्कूलों के लिए फर्नीचर बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें