फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यूरी में सेवा भारती ने मनाया सालाना समारोह

विज्ञापन
सेवा भारती के वार्षिकोत्सव में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित करते मु - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सेवा भारती की ज्यूरी शाखा ने रविवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का आयोजन ज्यूरी के मेमोरियल पार्क में किया गया। इसमें पंचायत समिति रामपुर के उपाध्यक्ष रूपेश्वर सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। ज्यूरी पंचायत प्रधान तांपा देवी विशेषातिथि के रूप में मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मेमोरियल पार्क ज्यूरी में आयोजित वार्षिक समारोह का आगाज सरस्वती से किया गया। सेवा भारती ज्यूरी की छात्राओं ने भाषण, एकल गान, सिंगल डांस और लोकनृत्य की कई प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। सेवा भारती रामपुर की छात्रों ने भी लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। सेवा भारती जिला के उपाध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने संस्था के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने लोगों से सेवा कार्यों के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया पिछले वर्ष ज्यूरी सिलाई केंद्र में 20 छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। मुख्यातिथि एक वर्ष का प्रशिक्षण पूरा कर चुकी सभी छात्राओं को योग्यता प्रमाणपत्र भी वितरित किए। इसी दौरान सेवा भारती की ओर से कार्यक्रम में लोगों को निशुल्क मास्क और काड़े के पैकेट भी बांटे गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर सेवा भारती रामपुर इकाई अध्यक्ष उमादत्त भारद्वाज, सचिव यशपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष त्रिलोक शर्मा, उपप्रधान ज्यूरी अरुण शर्मा, ज्यूरी शाखा अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सचिव पंजू कपिला, पंचायत सदस्य देवराज नेगी, चौकी प्रभारी देवराज ठाकुर, सुनील शर्मा, संजय सोनी, सरोज शर्मा, बबीता, सुदर्शन सहगल, विद्या चंद और गजेंद्र छेत्री सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें