फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी आई महिला रोगी से जेवर ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने आई एक महिला झाड़फूंक के झांसे में आकर अपने पहने हुए जेवरात से हाथ धो बैठी। ठग ने जेवर पर झाड़ फूंक की और उसे एक पुड़िया देकर घर जाकर खोलने की बात कही। घर जाकर पुड़िया खोली, तो उसमें जेवर के बजाय कंकड़ियां थीं। ठगी की घटना से महिला के परिवार के होश फाख्ता हैं।
विज्ञापन

घटना मंगलवार की शाम को हुई। थाना अजीमनगर गांव की एक महिला स्वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आई थी। उसके पास दो लोग आए और महिला से आने का कारण पूछा। उसने बताया कि वह बीमार है और दवा लेने आई है। ठग ने कहा कि उसके ऊपर हवाई असर है, जिसकी वजह से परिवार परेशान रहता है। महिला का इलाज झाड़फूंक से करने की बात कही।
बोला जो जेवर वह पहने हुए है, उस पर मंत्र पढ़े जाएंगे और घर पहुंच कर जेवर धोने के बाद पहन लेना। उसके बाद सभी संकट दूर हो जाएंगे। अगर रास्ते में पुड़िया खोली तो इसका असर खत्म हो जाएगा। महिला उसके झांसे में आ गई और उसने सोने के पहने हुए जेवरात थमा दिए। ठग के साथ का दूसरा ठग जेवर आड़ में ले गया और पुड़िया महिला को दे दी।
विज्ञापन

उससे कहा कि पुड़िया घर जाकर खोलना। महिला घर चली गई। तांत्रिक के कहे अनुसार जब पुड़िया खोली तो उसमें जेवर न होकर कंकड़ियां थीं। उसके होश उड़ गए। वह तत्काल ही परिजन के साथ स्वार आई। पुलिस को सूचना दी। महिला पुलिस ने सीएचसी के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, लेकिन ठगों की कोई शिनाख्त न हो सकी। पुलिस अपने स्तर से जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें