रामपुर। महिला की नौकरी लगवाने के नाम पर 3.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने इस मामले मे एक युवक के खिलाफ रिपोट दर्ज कर ली है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खजुरिया थाना क्षेत्र के भुकसोरा गांव निवासी कुलविंदर सिंह ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मक्का मिल निवासी चरनजीत सिंह को बहन की नौकरी लगवाने के लिए तीन लाख बीस हजार रुपये दिये थे। आरोप है कि एक साल का समय निकल जाने के बाद भी उनकी बहन की नौकरी नहीं लगी। नौकरी न लगने पर रुपये वापस मांगे गए। जिस पर चरनजीत ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर कुलविंदर सिंह ने अपर पुलिस महानिदेशक बरेली को शिकायत पत्र दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने मामले का समझौता करा दिया। समझौतेे में जून माह में रुपये देने की बात तय हुई थी, लेकिन इसके बाद भी कुलविंदर को रुपये वापस नहीं मिले। बाद में मामले की जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दी। सिविल लाइंस पुलिस ने कुलविंदर की तहरीर के आधार पर आरोपी चरनजीत सिंह बाजवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।