रामपुर। लियो गर्ल्स ऑफ रामपुर ग्रेटर की तरफ़ बच्चों का तनाव दूर करने के लिए ऑनलाइन फिजिकल और मेंटल स्ट्रेस बस्टर कैंप का आयोजन किया गया। रविवार को हुए इस शिविर में कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई के कारण बच्चों व अभिभावकों में मानसिक तनाव की उत्पन्न स्थिति दूर करने और बच्चों की आंखों से संबंधित रोगों के विषय में जानकारी दी गई। शिविर में रामपुर की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विजेता शर्मा और कोटा, राजस्थान की मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञ डॉ. ज्योति सिडाना को आमंत्रित किया। दोनों ने ही बच्चों के तनाव को दूर करने के उत्कृष्ट सुझाव दिए। सभी अभिभावकों के प्रश्नों के उत्तर देने के साथ साथ उनकी चिंताओ को दूर करने के उपाय भी बताए। कार्यक्रम की संयोजिका अक्षि अग्रवाल ने अतिथियों का अभिवादन किया। जीतू सिडाना व अमन प्रीत कौर ने भी अभिभावकों से बातचीत की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मेघा अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, शुभी अग्रवाल, श्वेता मांगलिक, साक्षी अरोड़ा, विभूति गुप्ता, वैशाली अग्रवाल, एशिता अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, शिवि भारद्वाज, गीता अरोड़ा, दीप्ति अग्रवाल आदि मौजूद रहे।