फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीमियम जमा न करने पर बापू मॉल की चार दुकानें सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर पालिका की ओर से प्रीमियम का भुगतान न करने पर बापू मॉल की चार दुकानों को सील कर दिया गया है। इन दुकानों पर 27.2 लाख रुपये बकाया है। जबकि, इनमें एक दुकान में नगर पालिका की अनुमति के बिना ही निर्माण कार्य कराया जा रहा था। अफसरों ने प्रीमियम का भुगतान न करने पर दुकानों का आवंटन रद्द करने की चेतावनी दे दी है।
विज्ञापन

बापू मॉल में करीब साढ़े तीन सौ दुकानें हैं, जिसमें 94 दुकानें आवंटित की गई हैं। मगर, इन दुकानदारों द्वारा किराया नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते पालिका प्रशासन ने शिकंजा कसा है। पिछले दिनों पालिका प्रशासन की ओर से 94 दुकानदारों को वसूली के नोटिस थमा दिए थे। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद गंगवार और कर अधीक्षक मयूरी शर्मा की देखरेख में पालिका की टीम मंगलवार को बापू मॉल में पहुंची, जहां टीम ने वसूली के लिए अभियान शुरू किया। पालिका की ओर से चार दुकानदारों को किराया जमा न करने पर कार्रवाई की गई। सभी चार दुकानों को पालिका की ओर से सील कर दिया गया। इनमें शाहजेव खां पर छह लाख, रेशमा बी पर छह लाख, मोहम्मद गुलफाम पर दस लाख एवं बिना अनुमति के निर्माण कराने व सुमित कुमार आर्य पर 5.20 लाख रुपये बकाया हैं। इसके अलावा यहां पर दुकानदारों से वसूली भी की गई। दिन भर में सात लाख रुपये वसूले गए। ईओ ने बताया कि जिन दुकानदारों ने किराया जमा नहीं किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आवंटन भी निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें