फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रधान के बेटे पर फायरिंग मामले में चार पर केस दर्ज

Thu, 20 Feb 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। थाना क्षेत्र के भटपुरा तारन गांव में प्रधान के बेटे पर कार सवार चार युवकों द्वारा की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

प्रधान पुत्र पर दिनदहाड़े फायरिंग व जानलेवा हमले का मामला थाना क्षेत्र के भटपुरा तारन गांव का है। ग्राम प्रधान जकी अब्बास अली ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे उनका पुत्र मोहम्मद जकी गांव के एक तालाब पर विकास कार्य करा रहा था। तभी अचानक से गांव निवासी आसकार, इस्तेकार, मुर्तजा व सरताज एक कार में सवार होकर आए और कार से निकलकर उनके पुत्र को गाली देते हुए मारने-पीटने लगे।
इसी बीच आरोपियों ने कार में रखा तमंचा, लाइसेंसी बंदूक व तलवार निकाल ली। इस दौरान आसकार, सरताज व इस्तेकार ने उसके पुत्र पर फायरिंग शुरू कर दी व मुर्तजा तलवार लेकर उसके पीछे भागा। हमले से घबराकर उसके पुत्र ने किसी तरह मौके से भागकर पड़ोस के एक घर में छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

बीच-बचाव करने आए गांव के लोगों के साथ भी आरोपियों ने गाली गलौज की। साथ ही आरोपियों ने उसके पुत्र की कार में भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी। प्रधान ने मामले की तहरीर केमरी पुलिस को देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने ग्राम भटपुरा तारन निवासी आसकार अली, इस्तेकार अली, मुर्तजा अली व सरताज अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें