फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रधान समेत 10 के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 20 Feb 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी। सागरपुर ग्राम प्रधान और उसके समर्थकों पर पौष्टिक पुष्टाहार के कई पैकेट जबरदस्ती उठा लेने और जातिसूचक शब्दों के साथ अभद्रता करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रधान समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला हाकिमान निवासी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश दयाल, सागरपुर गांव निवासी परवीन फातिमा, कुसमा देवी, मोरकली, कुसुम लता ने एसपी को शिकायती पत्र दिया था। जिस पर सैफनी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें कहा गया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती व धात्री महिलाओं और छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों को खाद्यान्न व पुष्टाहार बांटने के लिए आता है।
आरोप है कि जिसमें से आधा राशन और पुष्टाहार की मांग सागरपुर प्रधान इरफान करते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मना करने पर प्रधान सागरपुर गांव के ही नसीम, तस्लीम, गुड्डू, नजाकत उर्फ शिब्बू, इसरार, आतिफ उर्फ आसिफ, मुनीर हुसैन उर्फ हाली, जाहिद, शमीम को लेकर छह और आठ फरवरी को आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुबह 11 बजे पहुंचे थे, जहां प्रधान और उनके इन समर्थकों ने शोर-शराबा किया।
विज्ञापन

इन सभी पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस दौरान सभी आरोपी आंगनबाड़ी केंद्रों पर रखे पुष्टाहार के कुछ पैकेट को जबरदस्ती उठाकर ले गए। आरोप है कि भविष्य में प्रधान को आधा राशन खाद्यान्न व पुष्टाहार न देने पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नौकरी से बाहर निकलवा देने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें