फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक, बिलासपुर और चमरौआ विधानसभा क्षेत्र में साढ़े 19 करोड़ की लागत से बनेंगे इंटर कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में चार राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण को मंजूरी मिली है। ये राजकीय इंटर कालेज बिलासपुर, मिलक और चमरौआ विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाएंगे। प्रत्येक राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण के लिए 4.82 करोड़ 70 हजार रुपये की लागत आएगी। इसके लिए यूपी प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन की मुरादाबाद इकाई को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय में करीब तीन दर्जन राजकीय इंटर कॉलेज और हाईस्कूल हैं। इनमें करीब 35 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। अब नए साल में जिले में चार और राजकीय इंटर कॉलेजों का निर्माण किया जाएगा। एक जनवरी को जन विश्वास यात्रा के तहत रामपुर के रठौंडा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन चार राजकीय इंटर कॉलेजों के निर्माण की घोषणा की थी। इन राजकीय इंटर कॉलेजों का निर्माण होने के बाद क्षेत्र विद्यार्थियों की करीब आठ से 12 किलोमीटर तक राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षा लेने जाने की मजबूरी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें