फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, कब्जामुक्त कराई दो करोड़ की भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, कब्जा मुक्त कराई दो करोड़ की भूमि
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)। एक ग्रामीण की शिकायत के बाद एसडीएम और सीओ ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बिलासपुर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति उज्ज्वल दीदार सिंह का कृषि भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। आरोपी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार भी कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र में अशोकनगर मानपुर ओझा निवासी मोतीलाल हलदर पुत्र मनोरंजन हलदर ने एसडीएम से शिकायत की थी कि गोकुल नगरी गांव में उसकी कृषि भूमि है, जो करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की है। शिकायत में आरोप लगाया कि इस भूमि पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बिलासपुर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति उज्ज्वल दीदार सिंह ने बीते लगभग 20 साल से अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने मामले की जांच कराई, तो जांच में आरोप सही पाए गए। बुधवार को एसडीएम निरंकार सिंह और सीओ अरुण कुमार सिंह भारी पुलिस बल व राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी से अवैध कब्जा हटवाकर दर्ज खातेदार का कब्जा करा दिया। उज्ज्वल दीदार सिंह ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया लेकिन अधिकारियों ने कार्रवाई रुकने नहीं दी।
एसडीएम ने बताया कि किसान की कृषि भूमि कब्जा मुक्त कराते हुए किसान को कब्जा दिला दिया है। उन्होंने बताया कि कब्जा मुक्त की गई भूमि की अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है। कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि किसान की तरफ से अवैध कब्जा करने के आरोप में तथा पुलिस की तरफ से सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी उज्ज्वल दीदार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ 17 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

- उज्ज्वल दीदार सिंह एक भू-माफिया है। उसका एक किसान की जमीन पर कब्जा था। भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया है। साथ ही किसान का उसकी भूमि पर कब्जा करा दिया है। भूमि की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर आरोपों में 17 मुकदमे दर्ज हैं।
-अशोक कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें