फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा की झंडी के लिए पटियाला के नवाज अली और कुरूक्षेत्र के गोकी के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा

विज्ञापन
मिलक के धनौरा गांव में सालाना दंगल में कुश्ती में दाव-पेंच दिखाते पहलवान। - फोटो : MILAK
विज्ञापन
मिलक। बाबा भूरी बाले बाबा की झंडी के लिए हुए सालाना दंगल में बाहर से आए पहलवानों ने दर्शकों को दाव-पेंच दिखाए। इस दौरान बाबा की झंडी के लिए पटियाला के नवाज अली और कुरूक्षेत्र के गोकी के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में बाबा भूरी बाले बाबा के सालाना दंगल में बाहर से आए पहलवानों ने दाव-पेंच दिखाए। जिनको देखने के लिए कई गांवों के दर्शक पहुंचे। उन्होने पहलवानों के हर दाव-पेंच पर तालियों से उनका उत्साह बढाया। दंगल में कुरूक्षेत्र के गोगी ने दिल्ली के आसिफ को हराया। लुधियाना के गिदा और दिल्ली के राहिल की कुश्ती बराबरी पर छूटी। मेरठ के गुल्ला चौधरी ने खजूर साहब के मंगा को हराया। विक्की ने लुधियाना के सुराज को हराया।अमृतसर के नजीर और रोहतक के गौरव बराबरी पर रहे। संगरूर के मौसम अली ने मुजफ्फर नगर के टाइगर को हराया। कलियर के मुहम्मद अली ने शामली के नदीम को हराया। दिल्ली के अनिल ने मुरादाबाद के ललित कोे हराया। बरेली के भूरा ने मुरादाबाद के किशोर को हराकर कुश्ती जीती। बरेली के इंद्रपाल ने फरीदपुर के अरविंद को हराकर कुश्ती जीती। अमृतसर के जितेंद्र ने अकबर को हराया।
शाहजहांपुर के अकाश ने बदायूं के रामबहादुरर को हराया।कासगंज के शिब्बू ने मुरादाबाद के उमान को हराया। कलियर के अहमद अली ने करनाल के पवन को हराया। शाम को बाबा की झंडी के लिए फाइनल मुकाबला पटियाला के नवाज अली और कुरूक्षेत्र के गोकी के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। इस दौरान कमेटी के लखविंदर सिंह, गुरेंदर सिंह, महेंदर सिंह, मंदीप प्रीत सिंह, गुरजीत सिंह, जोगेंदर सिंह के अलावा गणमान्य लोगों में गंगा शंकर पांडेय, भागीरथ सिंह गंगवार आदि शामिल रहे।

मिलक के धनौरा गांव में सालाना दंगल में कुश्ती में दाव-पेंच दिखाते पहलवान।- फोटो : MILAK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें