फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये साल में तीन और फुटओवर ब्रिज का मिलेगा तोहफा

Wed, 21 Dec 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो./ रामपुर
विज्ञापन
पहाड़ीगेट के पास बनता फुट ओवर ब्रिज। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

नये साल पर शहरवासियों को एक आैर तोहफा मिलने वाला है। नैनीताल और दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुटओवर ब्रिज के काम ने तेजी पकड़ ली है। जल्द ही इन तीनों फुट ओवरब्रिज को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी  गई हैं।

महानगरों की तर्ज पर अब शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। शहर की सड़कों पर दौड़ते तेज वाहन से दुर्घटनाएं न हो इसको लेकर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। शासन की मंजूरी के बाद अब इन स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस वे अथारिटी को फुट ओवर ब्रिज बनाने का का काम सौंपा गया है। नैनीताल रोड पर फुट ओवर ब्रिज पहाड़ी गेट पर बनाया जा रहा है। यहां पर पहाड़ी गेट से केमरी को जाने वाली सड़क को क्रास करने के लिए फुट ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। दूसरा फुट ओवर ब्रिज इसी रोड पर बनाया जा रहा है। इसके अलावा मालगोदाम तिराहे पर भी फुट ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। रोडवेज से रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए फुट ओवर ब्रिज तैयार किया जा रहा है। इसका निर्माण तैयार किया जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें