फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ यूनिवर्सिटी के लिए नहीं है फ्लाईओवर

Sat, 01 Apr 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में अधूरा पड़ा एकता चौराहे से जौहर विश्वविद्यालय जाने वाला ओवरब्रिज।
विज्ञापन

विज्ञापन

एकता तिराहे से जौहर यूनिवर्सिटी के लिए तैयार किया जाने वाला फ्लाईओवर का निर्माण अटका पड़ा है। अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यह फ्लाईओवर कब चालू होगा। लोगों का कहना है कि नई सरकार नियमों के अनुसार इस फ्लाईओवर का निर्माण कराए, ताकि लोगों की दिक्कतें कम हो।

सपा सरकार में सूबे के कद्दावर मंत्री आजम खां एक फ्लाईओवर का निर्माण करा रहे हैं। एक फ्लाईओवर पुलिस लाइन के सामने से आर्य भट्ट नक्षत्रशाला तक का निर्माण पूरा हो चुका है और उसे चालू कर दिया गया है, लेकिन एकता तिराहे से जौहर यूनिवर्सिटी तक के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। इस फ्लाईओवर के निर्माण की मंजूरी हो चुकी है। राज्य सेतु निगम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सेतु निगम ने इस पर वर्ष 2015-16 में निर्माण कराया था। तकरीबन साठ करोड़ की लागत से बनने वाले इस फ्लाई ओवर के निर्माण में अड़ंगा लग गया था। जमीन का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है,जिससे निर्माण अटका हुआ है। निर्माण कार्य अटकने की एक वजह और भी है। दरअसल, इंजीनियरों  का आरोप है कि फ्लाईओवर को आजम अपनी मर्जी के मुताबिक जौहर यूनिवर्सिटी में उतारना चाह रहे थे, जिसको लेकर विवाद खड़ा हुआ तो सेतु निगम ने इस पुल पर काम बंद कर दिया। लिहाजा सालभर से काम बंद  है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें