फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पांच और कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, चार विदेश से आए हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बुधवार को जिले में पांच नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसके बाद इस लहर में अब तक जिले में 21 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें चार संक्रमितों की आइसोलेशन की अवधि पूरी हो चुकी है और 17 सक्रिय मामले हैं। बुधवार को सामने आए पांच नए मामलों में चार लोग विदेश से आए हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 19 दिसंबर से अब तक जिले में कुल 21 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। बुधवार को जारी की गई रिपोर्ट में पांच नए मामलों की पुष्टि की गई है। इनमें चार रामपुर शहरी क्षेत्र और एक बिलासपुर क्षेत्र का है। नए मामलों में चार युवक विदेश से आए हैं। इनमें एक युवक सऊदी अरब, दो दुबई और एक कतर से आया है। दुबई से आया एक युवक करीब 15 दिन पहले भारत आया था और केरल भी गया था। इसके बाद रामपुर आने पर हुई युवक की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। वहीं पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित पांचों लोगों के परिजनों व संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी कोरोना संक्रमण की जांच के लिए एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें