फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन, पुलिस को आता देख दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अजीतपुर में कय्यूम का किसी बात को लेकर नाजिम से विवाद हो गया। जिसमें दोनों में कहासुनी हो गई और बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद अफरा तफरी मच गई। किसी ने मामले की जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस को आता देख दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने नाजिम की तहरीर के आधार पर कय्यूम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी कय्यूम के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 504 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें