फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त एवं लेखाधिकारी को ब्लैकमेल करने आरोप में चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दुष्कर्म के मामले में फंसाने का झांसा देकर बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी कन्हैया लाल सारस्वत को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर तैनात कन्हैया लाल सारस्वत ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि उनके पास एक फोन आया। जिसमें कॉल करने वाले ने अपना नाम सुरुर बताया। उसका कहना था कि एक महिला ने उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने के लिए कोर्ट की शरण ली है। आरोप है कि इसके बाद कई और लोगों ने फोन किया और उन पर दुष्कर्म के मामले में समझौता कराने के नाम पर मुलाकात करने की बात कही। जिसकी शिकायत उन्होंने डीएम और एसपी से की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई के आदेश दिए जिस पर सोमवार रात को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने सुरुर और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें