फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। गांव ढकुरिया में बुधवार को खेत में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। इस बीच कुछ लोगों ने पथराव भी कर दिया। इस मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढकुरिया में बुधवार सुबह को लगभग 11 बजे खेत में से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गांव में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले और एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। काफी देर तक पथराव होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई को अपनी हिरासत में ले लिया। मारपीट और पथराव में एक पक्ष के देवेंद्र व मुनेंद्र, जबकि दूसरे पक्ष के वीरपाल घायल हुए हैं।
पुलिस ने तीनों घायलों का चिकित्सा परीक्षण कराने के बाद दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस प्रकरण में एक पक्ष के छतर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि छह वर्ष पूर्व तिलक सिंह ने अपने खेत में से उसका ट्रैक्टर नहीं निकलने दिया था। बुधवार को लगभग 11 बजे वह अपना खेत जोत रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष का तिलक सिंह ने उसके सरसों के बोए हुए खेत में ट्रैक्टर निकालना चाहा। उसने ट्रैक्टर निकालने का विरोध किया।
विज्ञापन

जबकि, दूसरे पक्ष के वीरपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि बुधवार को दिन में करीब 11 बजे ट्रैक्टर के निकालने को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस प्रकरण में एक पक्ष के छतर सिंह ने वीरपाल, इंद्रजीत, रामखिलाड़ी और तिलक सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि, दूसरे पक्ष वीरपाल ने छतर सिंह, चंद्रभान, देवेंद्र और अनिल के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें