फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में बिशलाधार और कबड्डी में कोटीघाट ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के खणी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगित के वॉलीबाल मुकाबले में बिशलाधार की टीम ने बाजी मारी। वहीं, कबड्डी में स्पोर्ट्स क्लब कोटीघाट ने पहला और ठाकुर ब्रदर्स ने दूसरा स्थान हासिल किया। स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब पलेही की ओर से आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया और नित्थर तथा पलेही क्षेत्र के लोगों ने टूर्नामेंट का खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रधान सुषमा मेहता और भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री हरीश मेहता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने अपने संदेश में युवाओं को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने और नशे से दूर रहने की अपील की। वहीं, उन्होंने क्लब को हजार रुपये की राशि भेंट स्वरूप प्रदान की। इससे पूर्व स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब पलेही के प्रधान विक्रांत चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीसी निरमंड दिलीप ठाकुर, मनदीप मनु, सुशील चौहान, चेतन चौहान और प्रदीप रंगून सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें