पनवड़िया बिजली घर में सुबह के समय फाल्ट हो जाने के कारण चौथाई शहर में करीब तीन घंटे बिजली सकंट रहा। सुबह से लोगों को पानी न आने के कारण काफी परेशानी हुई।
पनवड़िया बिजली घर से तीन बिजली घरों को मिलने वाली सप्लाई के 132 केवी उपकेंद्र में सुबह के समय फाल्ट हो जाने के कारण तीन घंटे बिजली सप्लाई बंद हो जाने के कारण आधे शहर के दर्जनों मोहल्लों में अंधेरा छा गया। ठंड होने की वजह से वहां पर रहने वालेबिजली कर्मचारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। मामले की जानकारी जब अधिकारियों को मिली तो उसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों को होश आया। इसके बाद बिजली सही करने का काम चालू किया गया।
करीब दस बजे आपूर्ति सुचारु रुप से आ सकी। इस दौरान सुबह से बिजली बंद हो जाने से मोहल्ले के लोगों को पानी सप्लाई मिलनी बंद हो गई। जिससे लोगों को काफी दिक्कत सामने आई। दस बजे के बाद बिजली आने के बाद ही लोगों को राहत मिली।अधिशासी अभिंयता एके पांडेय ने बताया कि पनवड़िया बिजली घर में फाल्ट आ जाने के बाद तीन बिजली घरों की सप्लाई बंद हो गई थी। उसको दुरुस्त करा दिया गया है।