फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सड़क हादसे में गई किसान की जान

Wed, 01 Apr 2026 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के बिसारत नगर बाईपास पर हाईवे पार कर रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना कोई पुलिस कार्रवाई कराए किसान का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम हामिद नगर निवासी बलवंत सिंह (65) रविवार शाम खेत पर काम कर रहे थे। सांड को हाईवे पार दौड़ाने के बाद वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजन उन्हें रुद्रपुर के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
तराई किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बलविंदर सिंह मल्ली ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल पुलिस कार्रवाई से इन्कार किया है। कोतवाल जीत सिंह ने घटना से अनभिज्ञता जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें