फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम को रामपुर की चिंता करने की जरूरत नहीं, उनके नहटौर लौटने में ही लोगों का भला : नवेद मियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पूर्व राज्यमंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने मीडिया को बयान जारी कर कहा कि आजम का अपने मूल गृह स्थान नहटौर (बिजनौर) लौट जाना ही रामपुर के लोगों के हित में है। वो अब रामपुर की चिंता करना छोड़ दें।
विज्ञापन

नवेद मियां ने रविवार रात को किला मैदान में हुए जलसे के बाद अपनी प्रतिक्रिया जारी की है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव की शुरुआत किले के जलसे से करके वो अपने गरीबों पर किए गए जुल्म और भ्रष्टाचार के लिए माफी मांगते, लेकिन उन्होंने अपने गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए नवाबों और जेल के झूठे किस्से सुनाए। आजम ने अपनी तकरीर में फिर बाबरी मस्जिद और बिना नाम लिए नूपुर शर्मा प्रकरण का जिक्र कर लोगों को भड़काने का प्रयास किया। नवेद मियां ने आरोप लगाया कि आजम खां इस चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजम खां अपने प्रत्याशी चयन पर सफाई देते घूम रहे हैं कि आसिम राजा की बिरादरी ने 45 साल उनका साथ दिया है। इससे साफ जाहिर है कि रामपुर के पठानों, सैय्यदों, अंसारी और सैफी समाज में सख्त नाराजगी है। इस कारण आजम खां सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले बयान दे सकते हैं, जिनसे होशियार रहने की जरूरत है। नवेद मियां ने कहा कि इस चुनाव के परिणाम से न तो सरकार गिरेगी और न ही किसी की सरकार बनेगी। यह कम समय का चुनाव है। इसलिए सपा के खिलाफ मतदान करें, ताकि जिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वो दूर हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें