रामपुर। छह जुलाई को प्रस्तावित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शहर में 10 परीक्षा केंद्रों पर होगी। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए रामपुर जिले को 3449 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराने का जिम्मा इस बाद महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली को सौंपा गया है। जिसके तहत परीक्षा केंद्र बनाने का कार्य पूरा हो गया है। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर इसकी सूची विश्वविद्यालय के संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के नियंत्रक को भेज दी गई है।
राजकीय रजा डिग्री कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, राजकीय रजा इंटर कॉलेज, राजकीय हामिद इंटर कॉलेज, राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज, राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज, राजकीय जुल्फिकार गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किला।
इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा के परीक्षार्थियों को दूसरे जिलों में नहीं भटकना पड़ेगा। जिस जिले का परीक्षार्थी होगा, उसी जिले में उसे संयुक्त प्रवेश परीक्षा देने की सहूलियत दी जाएगी।