फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा करेगा पूर्व राज्यपाल पर दर्ज मुकदमे की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ राजद्रोह समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे की जांच सिविल लाइंस थाने के दरोगा राहुल कुमार को सौंपी गई है। जांच के पहले चरण में पूर्व राज्यपाल के खिलाफ दिए गए साक्ष्यों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी शनिवार की रात सपा सांसद आजम खां के घर आए थे। इस दौरान आजम खां के परिजनों से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की थी। मीडिया से बातचीत में आजम खां के खिलाफ हुई कार्रवाई पर कुरैशी के बयान को सरकार और समाज विरोधी बताते हुए भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार रात रात आकाश सक्सेना ने अपनी तहरीर के साथ अजीज कुरैशी के बयानों पर आधारित एक पैन ड्राइव भी पुलिस को सौंपी थी।
एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। विवेचना के आधार पर ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उप निरीक्षक राहुल कुमार को विवेचना सौंपी गई है। साक्ष्य के रूप में सौंपी गई पैन ड्राइव के कंटेन्ट का सत्यापन कराते हुए विवेचना आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें