फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ऊर्जा मंत्री ने 55 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Fri, 10 Oct 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
नगर विकास की योजनाओं को लोकार्पण करते नगर विकास मंत्री
विज्ञापन
रामपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बृहस्पतिवार को रामपुर के औद्योगिक क्षेत्र रोशनबाग में ऊर्जा और नगर विकास विभाग की 55 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उर्जा मंत्री ने बताया कि ऊर्जा विभाग के तहत लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से रम्पुरा में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, 8.25 किलोमीटर लंबी 33 केवी लाइन और 7.2 किलोमीटर 11 केवी लाइन का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। इससे क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को स्थिर और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला स्वयं सहायता समूहों तथा स्थानीय हस्तशिल्प उद्योगों के स्टालों का अवलोकन करते हुए कहा कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना देशभक्ति की सच्ची अभिव्यक्ति है और यह देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाता है।


14.88 करोड़ की नगर विकास योजनाएं हुईं शुरू

नगर विकास विभाग की ओर से लगभग 14.88 करोड़ रुपये की कुल 40 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इनमें लगभग चार करोड़ रुपये की आठ नई परियोजनाओं का शिलान्यास और 10.55 करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन योजनाओं में नाली, इंटरलॉकिंग, स्ट्रीट लाइट, पार्क, पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छता से जुड़े कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन




विकास कार्य जनता की उम्मीदों को साकार करने का माध्यम

मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में विकास की गति तेज की है। सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं देना और प्रदेश के हर हिस्से को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।

-

बोले, पहले की सरकारों ने बर्बाद किए उद्योग

नगर विकास मंत्री ने स्वेदशी पर जाेर देते हुए कहा कि हमारा देश तभी आत्मनिर्भर बनेगा जब हम अपने देश में बनी हुई वस्तुओं को खरीदेंगे। कहा कि रामपुर किसी जमाने में कानपुर के बाद दूसरे नंबर की उद्योग नगरी हुआ करता था। यहां पर चीनी मिल हुआ करती थीं, रामपुर की कारीगरों की बात ही अलग थी, सभी लोग आत्मनिर्भर हुआ करते थे। कहा कि भाजपा से पहले देश और प्रदेश में रही सरकारों में यह सब बर्बाद कर दिया है।


नगर विकास मंत्री ने सपा पर साधा निशाना

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि यह लोग कहते हैं कि अगर हमारी सरकार आई तो बहुत काम करेंगे ,कहा कि प्रदेश में सपा की चार बार सरकार रही तो इन्होंने कुछ कुछ क्यों नहीं किया। सपा ने सिर्फ वोट की राजनीति के लिए जाति और धर्म के आधार पर बांटकर वोट लेने का काम किया है।
विज्ञापन




ये लोग मौजूद-

शहर विधायक आकाश सक्सेना, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, घनश्याम लोधी, डीएम जोगिंदर सिंह, सीडीओ नंदकिशोर कलाल, एसपी विद्यासागर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें