फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: करवाचौथ आज, सुहागिनें चंद्रमा को अर्घ्य देकर करेंगी व्रत का पारण

Fri, 10 Oct 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में ब्यूटी पार्लर में मेंहदी लगवातीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार को करवा चौथ मनाने के लिए महिलाओं में उत्साह है। बृहस्पतिवार को दिन शहर की सुहागिनों के लिए करवाचौथ के पावन व्रत के नाम है। महिलाएं पति की दीर्घायु और अखंड सुहाग की कामना को लेकर आज दिनभर निर्जला व्रत रखेंगी। शाम ढलते ही वे गणेश-पार्वती के पूजन के साथ अपनी रस्में शुरू करेंगी।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पं. नरेंद्र शर्मा के अनुसार, आज रात 8 बजकर 33 मिनट पर चंद्रोदय का शुभ मुहूर्त है। इस दौरान व्रती महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद चलनी के माध्यम से अपने पति का मुख देखेंगी और फिर जल ग्रहण कर अपना व्रत तोड़ेंगी। त्योहार की तैयारियां पहले ही पूरी हो चुकी हैं। महिलाओं ने पूजन सामग्री, नए वस्त्र, चूड़े और सौंदर्य प्रसाधनों का प्रबंध कर लिया है। अब बस शाम के पूजन-अर्चन और चांद निहारने की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें