फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबाद में पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़, एक गो तस्कर गिरफ्तार और एक फरार

विज्ञापन
शाहबाद क्षेत्र में गो-तस्कर और पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए गो तस्कर को ले - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
शाहबाद। शाहबाद में पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ में एक गो तस्कर और एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों से एक लक्जरी कार में चार प्रतिबंधित पशु और अवैध तमंचा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात शाहबाद पुलिस को सूचना मिली कि एक लक्जरी कार में चार प्रतिबंधित पशु भरकर गो तस्कर शाहबाद की ओर ला रहे हैं। मुखबिर की निशानदेही पर रामपुर चौराहे पर घेराबंदी करते हुए बैरियर लगा दिया। आंवला की ओर से सामने से आ रहे गो तस्करों ने बैरियर तोड़ते हुए रामपुर की ओर भागने की कोशिश की।
गो तस्करों को दबोचने के लिए शाहबाद पुलिस पीछा कर रही थी। इस दौरान लक्जरी कार में सवार बदमाश रामगंगा पुल से नीचे ढकुरिया के रास्ते को उतर गए। आगे सड़क टूटी होने के कारण तस्करों की गाड़ी फंस गई। गाड़ी फंसने के बाद गो तस्करों ने कार से उतर कर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में एक गोली कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल के हाथ को छूकर निकल गई।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में एक गोली रामपुर निवासी गो तस्कर नवाब नूर के पैर में लग गई। जबकि दूसरा गो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस दौरान पुलिस ने लक्जरी कार से चार प्रतिबंधित पशु बरामद किए हैं। जबकि घायल गो तस्कर के पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक कारतूस तमंचे में फंसा हुआ, कारतूस खोखा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मुठभेड़ की सूचना पाकर सीओ ओमकार नाथ शर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल गो तस्कर और सिपाही को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

रामपुर। शाहबाद क्षेत्र में गो-तस्कर और पुलिस मुठभेड़ के बाद कार से बरामद प्रतिबंधित पशु। विज्ञप- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें