फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 को आयोजित होगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए जिला सेवायोजन विभाग की ओर से 15 सितंबर को कार्यालय पुरानी तहसील में सुबह दस बजे से रोजगार मेला लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी सुमति कुमार मिश्र ने बताया कि गत माह आयोजित ऑनलाइन रोजगार मेले में 621 पदों के सापेक्ष मात्र 203 अभ्यर्थियों द्वारा मेले में साक्षात्कार के लिए आवेदन किया गया, जिसके सापेक्ष मात्र 30 अभ्यर्थियों का ही चयन हो सका। उन्होंने बताया कि मल्टीनेशनल कंपनी एलएंडटी में पदों की संख्या-100, सीआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड देहरादून कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पदों की संख्या-200, जेनेवा काप्स साइंस प्राइवेट लिमिटेड में सेल्स एक्जीक्यूटिव के लिए पदों की संख्या-111, पुखराज हैल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में वेलनेस एडवाजर के 67 पदों के लिए प्रतिभाग किया है। बताया कि सभी नियोजकों एवं अभ्यर्थियों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा, दो गज की दूरी एवं बिना मास्क पहने प्रवेश निषेध होगा। इस मेले में भाग लेने के लिए यदि कोई पूछताछ करनी है ,तो कार्यालय कंट्रोल रूम 0595-2325573 या 8005383891 पर संपर्क किया जा सकता है। रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए 14 सितंबर आवेदन का अंतिम दिवस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें