फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत जनपद के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सेवायोजन विभाग द्वारा बृहस्पतिवार 14 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले का आयोजन पुरानी तहसील स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय में होगा।
विज्ञापन

सीडीओ नंदकिशोर कलाल ने बताया कि रोजगार मेले में एसआईएस इंडिया लिमिटेड देहरादून में सुरक्षा गार्ड के लिए, जेनेवा क्राप्स साइंस प्राइवेट लिमिटेड में सेल्स एक्जीक्यूटिव पद के लिए और पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड में वेलनेस एडवाइजर पद के लिए साक्षात्कार के बाद चयन किया जाएगा।
इसके साथ ही विकास खंड सैदनगर में 15 जुलाई एवं 22 जुलाई, विकास खंड स्वार में 16 जुलाई, मिलक में 18 जुलाई, शाहबाद में 19 जुलाई, बिलासपुर में 20 जुलाई और चमरौआ में 21 जुलाई को सुरक्षा गार्ड भर्ती रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए आवेदक को सेवायोजन पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर पंजीयन अपनी संपूर्ण योग्यता के करना होगा। साथ ही आवेदक कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर-0595-2325 573 या 8005383891 पर किसी भी जानकारी के लिए संपर्क कर सकते है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें