फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मस्जिद के इमाम की मौत, पत्नी समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। देर रात नेशनल हाईवे में सड़क हादसे में बाइक सवार इमाम की मौत हो गई और उनकी पत्नी तथा दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भिजवा दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मिलक सनैया गांव निवासी शकील अहमद सैफी पत्थरखेड़ा गांव स्थित मस्जिद में काफी समय से इमाम थे। बुधवार रात करीब 10 बजे वह मिलक खानम थाना क्षेत्र स्थित माटखेड़ा गांव से अपनी पत्नी अमीर जहां के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे में भोट कस्बा स्थित एचपी पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचते ही रामपुर की ओर से विपरीत दिशा में आ रहे बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपाल का मजरा निवासी महीपाल की मोटरसाइकिल उनकी मोटरसाइकिल से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे इमाम शकील अहमद सैफी बाइक से नीचे गिर गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी अमीर जहां व महीपाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर तमाम ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए व थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए व दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भिजवा दिया। वहीं, अब इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें