रामपुर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद लगातार राहत का सिलसिला चल रहा है।गुरुवार को जिले में किसी भी नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि नहीं की गई। जिले में मार्च माह के अंतिम सप्ताह से लेकर मई मध्य तक कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में नए संक्रमित मामले आए थे। वहीं, अप्रैल से लेकर मई तक जिले में कई दिन नए संक्रमण को आंकड़ा सौ से अधिक रहा था, लेकिन अब लगातार राहत भरी खबर आ रही है। गुरुवार को जारी रिपोर्ट में नए संक्रमितों की संख्या शून्य है। इससे पहले 25 जून, 27 जून, 29 जून व 30 जून के साथ दो जुलाई और चार जुलाई, 11 जुलाई, 12 जुलाई, 13 जुलाई, 16 जुलाई, 19 जुलाई, 20 जुलाई, 21 जुलाई को भी कोई संक्रमित नही पाया गया था। जिले में अब पांच सक्रिय मामले रह गए हैं। संवाद