फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर पर सोमवार से शुरू होगा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम सोमवार से 24 सितंबर तक चलेगा। इसके चलते करीब 16 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 18 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। इस दौरान चार दिन तक यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

रामपुर रेलवे विभाग के अधिकारी रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कराने की तैयारी कर रहे थे। इसको लेकर ही 20 सितंबर से 24 सितंबर तक कार्य किया जाएगा। इससे देहरादून जनशताब्दी स्पेशल, रामपुर-दिल्ली लिंक स्पेशल, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस, काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस, काठगोदाम-मुरादाबाद पैसेंजर, प्रयागराज स्पेशल, मंडोर एक्सप्रेस रद्द रहेंगी। वहीं, काठगोदाम-देहरादून, देहरादून-काठगोदाम, हावड़ा-काठगोदाम, काठगोदाम-हावड़ा, डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस, हावड़ा- देहरादून के अलावा कई अन्य ट्रेनें 24 तक डाइवर्ट रहेगी। स्टेशन अधीक्षक आरडी मीना ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के काम के चलते 16 ट्रेनें रद्द की गई हैं। इसके साथ ही 18 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें