फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के फर्जी लेटरपैड से कर दी शिकायत, जांच को पहुंचे एसपी सिटी मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। बरात जाने से एक दिन पूर्व बिना अनुमति डीजे बजाकर नृत्यांगनाओं से नृत्य को बंद कराने पहुंची पुलिस पर लोग हमलावर हो गए थे। मामले में पुलिस ने 52 लोगों को नामजद कर डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद मामले में निष्पक्ष जांच अन्य जनपद की पुलिस से कराने की मांग हुई। जिस पर एसपी सिटी मुरादाबाद रविवार को मामले की जांच करने पहुंचे। लेकिन, विधायक लेटरपैड पर की गई शिकायत ही फर्जी पाई गई। विधायक ने मामले की जांच के लिए कोई भी पत्र लिखने से इंकार किया है।
विज्ञापन

सैफनी चौकी क्षेत्र के गांव किशनपुर में गांव निवासी अमीर आलम की तीन अप्रैल को शादी थी और बारात जानी थी। इससे एक दिन पहले दो अप्रैल की रात को घर पर नृत्यांगनाओं को बुलाकर डीजे पर डांस कराया जा रहा था। जिसकी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। बिना अनुमति इस प्रकार आयोजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और डांस बंद करने को कहा। आरोप है कि इस दौरान आयोजकों व ग्रामीणों की पुलिस कर्मियों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और पथराव शुरू कर दिया।
मामले में पुलिस ने 52 नामजद व 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया था। इसी प्रकरण को लेकर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने क्षेत्रीय विधायक राजबाला के लेटरपैड पर पत्र लिखकर अन्य जनपद की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। जिस पर रविवार को मुरादाबाद के एसपी सिटी अमित कुमार आनंद इस प्रकरणमें जांच के लिए शाहबाद पहुंच गए।
विज्ञापन

जांच में एसपी सिटी ने कई तथ्यों पर जांच की। जांच के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय विधायक से भी बातचीत की लेकिन, विधायक इस प्रकार की जांच के लिए कोई भी पत्र भेजने से इंकार कर दिया। विधायक राजबाला का कहना है कि उन्होंने इस संबंध कोई पत्र नहीं भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें