फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बैलगाड़ी में टक्कर मारकर पोल तोड़ता हुआ पलटा डंपर

Sat, 21 Dec 2024 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर बैलगाड़ी में टक्कर मारता हुआ, दो विद्युत पोल को तोड़कर घर के आगे पलट गया। हादसे में बैलगाड़ी चालक के गंभीर चोटें आई है। वहीं, इस घटना में एक बैल की मौत भी हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे एक बालू से लदा हुआ डंपर शाहबाद से होते हुए ढकिया की ओर जा रहा था। जाते समय तहसील के निकट तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित डंपर पहले तुरखेड़ा गांव निवासी अमरपाल की बैलगाड़ी को टक्कर मारता हुआ, दो बिजली के पोल को तोड़ता हुआ तेज आवाज से जमशेद के घर के आगे पलट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बैलगाड़ी चालक अमरपाल भी गंगा नदी से बालू लेने जा रहा था।
हादसे में बैलगाड़ी चालक अमरपाल के गंभीर चोटें आई है, वहीं इस घटना में अमरपाल के एक बैल की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद घायल अमरपाल को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। वहीं, इसी दुर्घटना में डंपर की टक्कर के बाद 11 हजार की लाइन और कस्बे की लाइन के दो पोल टूटकर गिर गए। साथ ही दोनों लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दुर्घटना में विद्युत विभाग का करीब एक लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन




हादसे के बाद 15 घंटे विद्युत आपूर्ति रही बाधित
डंपर की टक्कर में विद्युत विभाग के दो पोल और लाइन क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में ऊंचागांव फीडर की लाइन का पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण करीब सात सौ नलकूप कनेक्शन की आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, दूसरी लाइन और पोल क्षतिग्रस्त होने से आधे कस्बे की आपूर्ति बाधित हो गई। कस्बे की विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण जलापूर्ति भी बाधित हो गई। इन लाइनों को दुरुस्त करने लिए सुबह से ही विद्युत विभाग के लोग कार्य में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें