फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: उद्यमियों ने उठाया बिजली और पानी का मुद्दा

Sat, 21 Dec 2024 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने बिलासपुर में बिजली और पानी की निकासी की समस्या उठाई, जिस पर डीएम ने इस मामले में अफसरोें को कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई बैठक में बिलासपुर के उद्यमियों ने यहां पर बिजली की कटौती का मुद्दा उठाया। आईआईए के चेयरमैन श्रीष गुप्ता ने बताया कि बैठक में उद्यमियों ने बिलासपुर क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों के पास पानी की निकासी न होने की समस्या को उठाया। अंबिका प्लाईवुड की ओर से यह समस्या उठाई गई। इसके अलावा स्वाति कैंफर एंड स्पेशलिटी केमिकल्स ने विद्युत एवं सड़क की समस्याओं को उठाया।
जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने ने संबंधित अधिकारियों को जल्द सेे जल्द समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस मौके पर आईआईए के पूर्व अध्यक्ष विपिन गुप्ता, सचिव मनोज गर्ग आदि एवं उद्योग विभाग के उपायुक्त मनीष कुमार पाठक, सहायक प्रबंधक पुष्प राज सिह, एमपी सिंह, अमित कुमार शर्मा एवं रविंद्र कुमार ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें