फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लिया आसरा कालोनी का जायजा, बाकी आवासों को मजबूत करने के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। आसरा आवास कालोनी में एक मकान की छज्जा गिरने की वजह से हुई गर्भवती की मौत के बाद सोमवार को जिलाधिकारी ने अफसरों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। आवासों का भी जायजा लिया। साथ ही कालोनी के लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने रामपुर शहर में चपटा स्थित आसरा कॉलोनी में छज्जा गिरने से गर्भवती महिला की दुखद मृत्यु का त्वरित संज्ञान लेते हुए एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में कमेटी के गठन के बाद मौके का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से बातचीत की तथा भवन की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने आसरा कालोनी पहुंचकर पूरे कालोनी परिसर का भ्रमण किया तथा भवन की स्थिति देखी। उन्होंने कहा कि आसरा कालोनी लगभग पांच वर्ष पूर्व ही बनी है, इसलिए गुणवत्ता में कहां लापरवाही बरती गई है, जिससे छज्जा गिरने के कारण दु:खद घटना घटित हुई है। इन बिंदुओं की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। पांच वर्षों में ही छज्जा गिरना बहुत ही गंभीर विषय है। भवन निर्माण में कमियों को चिन्हित कराया जा रहा है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्यदाई संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने पाए, इसके लिए अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी और अधिशासी अभियंता जल निगम को कालोनी में छत, छज्जे व बालकनी को मजबूत करने के बारे में क्या बेहतर प्रयास किए जा सकते हैं, इन सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नगर पालिका के माध्यम से दुरुस्तीकरण कराया जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी पहाड़ी गेट स्थित सीवरेज सिस्टम के दुरुस्तीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करने में लगे मजदूरों की सुरक्षा का ध्यान न रखे जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार और अधिशासी अधिकारी विवेकानंद भी मौजूद रहे।
----------------------
-बयान-
-आसरा कालोनी में शनिवार की रात को छज्जा गिरने की वजह से दु:खद हादसा हुआ था। पांच साल पुरानी कालोनी में इस तरह की घटना होना अत्यंत गंभीर है। इसकी जांच के लिए तकनीकी टीम गठित की जा चुकी है। टीम की रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आवासों की मरम्मत भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रविंद्र कुमार मांदड़, जिलाधिकारी, रामपुर।
----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें